Gold-Silver Crash: सोना-चांदी बहुत बुरे तरीके से धड़ाम, All time high से इतनी नीचे आई हैं कीमतें

Edited By Desh Raj, Updated: 31 Mar, 2026 04:28 PM

gold silver crash gold and silver plummet catastrophically

श्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के साथ ही डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं के मूल्यों में फर्क डाला है। इसी वजह से सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से उतार चढ़ाव जारी है। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले तीन महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है

(डेस्क):पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के साथ ही डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं के मूल्यों में फर्क डाला है। इसी वजह से सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से उतार चढ़ाव जारी है। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले तीन महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। दोनों कीमती धातुएं अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

करीब तीन महीने पहले, 29 जनवरी 2026 को सोना और चांदी अपने पीक पर थे। उस समय सोना प्रति 10 ग्राम 1.90 लाख रुपए के पार पहुंच गया था, जबकि चांदी प्रति किलो 4.25 लाख रुपए से ऊपर चली गई थी। इसके बाद से दोनों धातुओं में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

कीमती धातुओं में कितनी आई गिरावट?

MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना हाल ही में गिरकर करीब 1,47,450  रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,44,212 रुपए तक भी फिसल गया। उच्चतम स्तर से सोना अब तक करीब 22% तक टूट चुका है।

वहीं बात अगर  चांदी की करें तो इसमें भी गिरावट तेज रही है। यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 46% तक नीचे आ चुकी है। हाल ही में यह 2,29,033 रुपए प्रति किलो के आसपास बंद हुई, जबकि इंट्राडे में यह 2,25,763 रुपए तक गिर गई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश से दूरी बना रहे हैं। इन सभी कारणों ने सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव है। वहीं मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। लंबी अवधि के नजरिए से सोना अभी भी सुरक्षित निवेश माना जाता है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!