कोरोना संकट के बीच मंदसौर से अच्छी खबर, अब तक 14 मरीजों ने जीती जंग, एक्टिव केस हुए 39

Edited By meena, Updated: 15 May, 2020 06:14 PM

good news from mandsaur amid corona crisis

मंदसौर में बीते दिनों लगातार सामने आए कोरोना मामलों के बाद अब अच्छी खबरे सामने आ रही है। बीते दिनों कोरोना संक्रमित आये कुछ चुनिंदा क्षेत्रों के मरीज अब स्वस्थ हो रहे है। दो दिनों पूर्व ही 5 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें अस्पताल से...

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मंदसौर में बीते दिनों लगातार सामने आए कोरोना मामलों के बाद अब अच्छी खबरे सामने आ रही है। बीते दिनों कोरोना संक्रमित आये कुछ चुनिंदा क्षेत्रों के मरीज अब स्वस्थ हो रहे है। दो दिनों पूर्व ही 5 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी तो वहीं आज शुक्रवार को 2 और कोरोना मरीजों को कोविद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मंदसौर में बीते दिनों लगातार कोरोना के कई मामले सामने आ रहे थे। जिनका उपचार शहर के ही सिद्धि विनायक अस्पताल में जारी था। यहां भर्ती कई कोरोना मरीजों में से अब तक 14 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और ये मरीज ज़िंदगी में नया हौंसला भरकर अपने घर लौट गए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनकी दोनों रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। विभाग की माने तो डिस्चार्ज हुए मरीजो को स्वयं की सुरक्षा को लेकर कई तरह की सावधान बरतने के उपाय भी बताए गए है। दूसरी ओर मंदसौर में लगातार बढ़ रहे मरीजों का आंकड़ा अब कम होता दिखाई दे रहा है। अब तक जिले में कोरोना के कुल 57 मामलों में से 14 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद और 4 की मौत हो जाने के बाद अब मात्र 39 एक्टिव केस बचे हैं। इन कोरोना मरीजों का उपचार भी लगातार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!