Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2026 07:27 PM

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने जनपद पंचायत मेहर में फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने और अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल करने के मामले में आपराधिक...
भोपाल/मेहर (इजहार खान) : आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने जनपद पंचायत मेहर में फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने और अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल करने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जांच में अब तक 111 अपात्र हितग्राहियों के नाम पर फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी होने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि वर्ष 2018 से इन प्रमाण पत्रों के जरिए शासकीय योजनाओं का अनुचित लाभ लिया गया, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचा।
EOW के मुताबिक, पटवारी सर्वे और तहसीलदार के सत्यापन के बिना नाम जोड़े गए। मामले में तत्कालीन सीईओ, बीपीएल प्रभारी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।