टेमरी हत्या कांड का खुलासा, नाती ही निकला नाना का कातिल

Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jan, 2022 02:38 PM

grandson killed maternal grandfather in temri murder case

बेमेतरा के ग्राम टेमरी में 75 साल के मिलूराम साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी मृतक का नाती ही है।

बेमेतरा (भूपेंद्र साहू): छत्तीसगढ़ के ग्राम टेमरी में 75 साल के मिलूराम साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी मृतक का नाती ही है। आरोपी सुदर्शन साहू ने अपने नाना मिलूराम साहू से जमीन बंटवारे और रुपए की मांग की थी। आरोपी युवक ने जमीन और रुपए की मांग पूरी नहीं होने से नाराज होकर सुनियोजित ढंग से अपने बुजुर्ग नाना की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। वहीं मृतक के मोपेड और पत्नी के चांदी के लच्छा को भी चुरा कर ले गया था। 

एसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि सुदर्शन साहू ने घटना को दिया अंजाम था। नाना की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रायपुर के भनपुरी स्थित मकान में रहना लेकिन पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी तक पहुंचकर गिरफ्तार किया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!