Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Apr, 2026 12:36 PM

गुनाः एमपी के गुना शहर में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। आरोप है कि युवक ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में हुई है। जहां गुरुवार शाम एक युवक ने दुकानदार पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित राधा कॉलोनी निवासी संजीव जैन पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री की दुकान का संचालक है। गुरुवार को वह नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी एक बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचा। आरोपी ने खुद की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। इस दौरान दुकानदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि संजीव ने सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए खुद को बचा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को दुकान के अंदर धकेलकर शटर बंद कर दिया गया, ताकि वह फरार न हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और छर्रे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान छोटू बैरागी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछचाछ कर रही है।