कोरोना से लड़ने को तैयार ग्वालियर, जिले की सारी सीमाएं की सील

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2020 11:04 AM

gwalior ready to fight corona seals all boundaries of the district

मध्यप्रदेश में कोविड 19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं तथा जिले में आने वाले प्रत्येक नागरिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए सभी सीमाओं पर...

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्यप्रदेश में कोविड 19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं तथा जिले में आने वाले प्रत्येक नागरिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए सभी सीमाओं पर चिकित्सकों के दल के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर जिले की सीमा के सील्ड के दौरान जो भी व्यक्ति शहर में प्रवेश करेगा, उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी तथा इस दौरान संक्रमित या लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

PunjabKesari

संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का जांच के बाद इलाज किया जाएगा। इसके लिए ग्वालियर जिले की सीमाओं पर छह स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें पुरानी छावनी, विक्की फैक्ट्री ,डबरा, मोहना, बेला की बावड़ी, रायरू एवं महाराजपुरा एयरपोर्ट के पास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर में प्रवेश करने वाले नागरिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने बताया कि ग्वालियर से मुरैना, भिंड, शिवपुरी की ओर प्रतिदिन अप डाउन करने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की भी निगरानी की जा रही है तथा संबंधित जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी, क्योंकि शासन द्वारा पूर्व में ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके जिला मुख्यालय पर ही रुकना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!