सिंधिया के स्वागत में बच्ची कुचली, तो भड़के तनखा! रेल मंत्री से बोले- इन पर रोक लगाओ..

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2026 03:12 PM

gwalior station chaos during scindia welcome sparks vip culture debate

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान हुई भीड़ और धक्का-मुक्की की घटना ने एक बार फिर VIP कार्यक्रमों और भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान हुई भीड़ और धक्का-मुक्की की घटना ने एक बार फिर VIP कार्यक्रमों और भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सबसे पहले कड़ी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के VIP स्वागत कार्यक्रमों के कारण आम यात्रियों को भारी परेशानी होती है और कई बार हालात गंभीर दुर्घटनाओं में बदल सकते हैं। तंखा ने कहा कि “यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, न कि राजनीतिक स्वागत समारोह।” उन्होंने इस तरह के आयोजनों को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए।

PunjabKesari

आपको बता दें कि शुक्रवार रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुए घटनाक्रम में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, स्वागत के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे एक मासूम बच्ची गिर गई और कुछ समय के लिए भीड़ के बीच फंस गई। बताया गया कि बच्ची के पिता ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। पिता का कहना है कि बच्ची दर्द से रो रही थी, लेकिन उस समय भीड़ और शोर के कारण तुरंत किसी ने ध्यान नहीं दिया।

हालांकि, कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को गंभीर मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्ची को कुचला नहीं गया था, बल्कि सिर्फ भीड़ में धक्का लग गया था।इस घटना के बाद एक बार फिर रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर VIP मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!