थाने में नशे की हालत में था प्रधान आरक्षक... खुद को बताया पुलिस लाइन का गुंडा, Video वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jul, 2026 11:38 AM

head constable found intoxicated at police station

रीवा (गोविंद सिंह बघेल): नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' यही संदेश इन दिनों मध्यप्रदेश पुलिस लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक कर जनता को दे रही है। लेकिन क्या यह संदेश सिर्फ आम जनता के लिए है, या वर्दी पहनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए भी।...

रीवा (गोविंद सिंह बघेल): नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' यही संदेश इन दिनों मध्यप्रदेश पुलिस लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक कर जनता को दे रही है। लेकिन क्या यह संदेश सिर्फ आम जनता के लिए है, या वर्दी पहनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए भी। क्योंकि रीवा के अमहिया थाने से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस के इस जागरूकता अभियान के साथ ही, खाकी वर्दी को भी शर्मशार कर दिया है। और एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि, जब खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी खुद नशे से दूर नहीं हो पा रहे तो वो दूसरों को कैसे नशे से दूर रखेंगे।

दरअसल, यह पूरा मामला रीवा के अमहिया थाने के है, जहां पर पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अच्छेलाल पटेल नशे की हालत में नजर आए, जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी ने खुद को पुलिस लाइन का गुंडा तक बता डाला, और खुद ही शराब पीने की बात स्वीकार करते हुए नजर आ रहा है। थाने के अंदर प्रधान आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधान आरक्षक कहते सुनाई दे रहे हैं, मैंने आज दो बोतल शराब पी है, एक सफेद वाली पौआ और एक विदेशी वाली नंबर-1 अब पी है तो पी है।

इसके बाद भी वह लगातार ऊंची आवाज में बोलते रहे और थाने में मौजूद लोगों के सामने हंगामा करते रहे। नशे की हालत में पुलिस कर्मी ने कहा कि, वह रीवा की पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के असिस्टेंट रह चुके हैं, और पूर्व एसपी चौहान साहब के भक्त हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को पुलिस लाइन का गुंडा बता डाला। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस पर क्या एक्शन लेते है यह एक बड़ा सवाल है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!