युवती से घिनौनी हरकतः लड़की को सरेराह अर्धनग्न किया, टी-शर्ट फाड़ी; VIDEO आया सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Jul, 2026 01:53 PM

heinous act against young woman

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पॉश इलाके में एक युवती के साथ सरेराह बदसलूकी की गई है। युवक ने बीच सड़क युवती की  टी-शर्ट फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अब तक...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पॉश इलाके में एक युवती के साथ सरेराह बदसलूकी की गई है। युवक ने बीच सड़क युवती की  टी-शर्ट फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में युवती कैलाश विहार स्थित एक होटल से ट्रॉली बैग और हैंड बैग लेकर बाहर निकलती दिख रही है। उसके पीछे होटल से तीन-चार युवक निकलते हैं। एक युवक उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए काफी दूर तक ले जाता है। इसके बाद दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक बहस होती है। इसी दौरान युवक ने युवती के साथ खींचतान की और टी शर्ट फाड़कर अर्धनग्न कर दिया।

घटना बीती 12 जुलाई की बताई जा रही है। हालांकि इसका वीडियो अब सामने आया है। यह पूरा मामला यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक युवती के साथ लगातार बदसलूकी कर रहा है। लेकिन, आसपास के लोग केवल तमाशबीन बने रहे।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!