MP में बड़ा कांड, होटल बिल्डिंग से गिरने से नामी प्रॉपर्टी कारोबारी खत्म, घटना के वक्त 4 युवक और 1 युवती साथ थे

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Jul, 2026 08:40 PM

prominent property developer dies after falling from hotel building

MP की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। यहां एक एक होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत से सनसनी है।

इंदौर (सचिन बहरानी): MP की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। यहां एक एक होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत से सनसनी है।

प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अरविंदो अस्पताल के पास स्थित एक होटल से प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक कारोबारी का शव होटल के नीचे मिला, जबकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह होटल की बालकनी से गिरा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जीतू साहू बालकनी से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा हैं।

होटल के कमरे में जीतू साहू के साथ चार युवक और एक युवती मौजूद थी

पुलिस के मुताबिक घटना के समय होटल के कमरे में जीतू साहू के साथ चार युवक और एक युवती मौजूद थी। घटना के बाद से कमरे में मौजूद लोगों की तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 20 दिनों से इसी होटल में रुका हुआ था। सूत्रों के मुताबिक जीतू साहू करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद में भी उलझा हुआ था।फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और होटल के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने  आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले में हर पहलू पर बारीकी  से जांच की जा रही है। लिहाजा पुलिस इस मामले को हर एंगल से खंगाल रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से ये मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!