आष्टा नगरपालिका में भाजपा की हेमकुवर रायसिंह मेवाड़ा निर्विरोध बनी अध्यक्ष, नतीजा सुनते ही हुई भावुक

Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2022 04:23 PM

hemkuvar raisingh mewada became president of ashta municipality unopposed

बुधवार को आष्टा नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भाजपा का इस बार आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ। बता दें कि आष्टा नगरपालिका में हर बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। कई वर्षों बाद अब भाजपा का अध्यक्ष बना है

सीहोर(रायसिंह मालवीय): बुधवार को आष्टा नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भाजपा का इस बार आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ। बता दें कि आष्टा नगरपालिका में हर बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। कई वर्षों बाद अब भाजपा का अध्यक्ष बना है लेकिन इस बार पार्षदगण द्वारा अध्यक्ष चुना जाना था इसलिए आज बुधवार को नगर पालिका कार्यालय भवन में पार्षदों ने अध्यक्ष को चुना इसमें भाजपा ने अध्यक्ष के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी हेमकुवर रायसिंह मेवाडा को बनाया गया।

आज हुई चुनाव प्रक्रिया संपन्न में हेमकुवर रायसिंह मेवाडा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। वहीं भाजपा की पार्षद अनीता कालू भट्ट ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा था। पूरे नगर पालिका कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और वाहनों को निकलने के लिए एक तरफा मार्ग चालू था। वही अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण होने के बाद नपा उपाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई जिसमें भाजपा से सिद्धिका बी और कांग्रेस से भईया मियां ने अपना नामांकन जमा किया। इसमें सिद्धिका बी को 13 मत मिले वही भईया मियां को 5 मत मिले। जिसमे सिद्धिका बी भुरू भाई विजय हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!