Edited By Devendra Singh, Updated: 14 Aug, 2022 02:33 PM

हिस्ट्रीशीटर और चाकूबाज ओम दुबे, हैप्पी रांगीर ने पीड़ित युवक योगेंद्र साहू पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
रायपुर (शिवम दुबे): राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं पर ब्रेक नहीं लगता दिख रहा है। यहां पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने एक बार फिर से घटना को अंजाम दिया है। हिस्ट्रीशीटर और चाकूबाज ओम दुबे, हैप्पी रांगीर ने पीड़ित युवक योगेंद्र साहू पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आदतन अपराधी है ओम दुबे
ओम दुबे, इलाके का आदतन अपराधी और बदमाश है। जिससे क्षेत्र की जनता भी परेशान है। जानकारों की माने को आरोपी ओम दुबे को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ओम दुबे कुछ ही दिन पहले ही जेल से ज़मानत पर बाहर आया था और उसने आते ही युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
ओम दुबे के पीछे लगाई गई है टीमें
चाकूबाजी की घटना के बााद डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी है।