गृह मंत्री नरोत्तम ने दिग्विजय को घेरा बोले- राजा को दिल बड़ा रखना चाहिए था

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2020 02:00 PM

home minister narottam besieges digvijay

मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आज के चुनाव को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को वरियता देकर दलितों का अपमान किया है। वहीं...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आज के चुनाव को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को वरियता देकर दलितों का अपमान किया है। वहीं सभी विधायकों को एक साथ बस में लाने पर बोले कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

PunjabKesari

गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को फूल सिंह बरैया को वरियता देकर राज्यसभा भेजना चाहिए था। कांग्रेस ने दलितों का अपमान किया है। राजा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए था। वे तो कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। इसलिए सीट छोड़कर बरैया को सम्मान देना चाहिए था। अगर दिग्विजय सिंह ऐसा करते तो हम भी उनका सम्मान करते। वहीं बस में कांग्रेस विधायकों को एक साथ लाने पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि उनके विधायकों ने सरकार पर विश्वास नहीं किया और बीजेपी में शामिल हो गए।

PunjabKesari

बता दें कि, 3 घंटे में दोपहर 12 बजे तक 205 वोट डल चुके थे। डाले गएकांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी अस्पताल से एंबुलेंस से विधानसभा में वोटिंग करने पहुंचे। उन्होंने पीपीई किट पहन रखी थी। वोटिंग के बाद वे विक्ट्री का निशान दिखाते हुए बाहर निकले।

PunjabKesari

वहीं इस दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका भी लगा है। यहां बसपा विधायक बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए शिवराज सरकार के साथ हूं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अपनी सरकार नहीं बचा सके और वोटों का गणित भाजपा की 2 सीटों के लिए है तो हम उनके साथ हैं और क्षेत्रीय विकास के लिए उनके साथ जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!