भयानक हादसाः शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जले; मचा हाहाकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 May, 2026 06:03 PM

horrific accident short circuit caused fire cylinder blast

दुर्ग (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भयानक हादसा हुआ है। जहां वार्ड क्रमांक 04, खपरी रोड, कुम्हारी में स्थित एक घर में भीषण लगी है। इस दौरान घर में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जल गए है। मृतकों में चार साल का बच्चा भी शामिल है। इस घटना...

दुर्ग (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भयानक हादसा हुआ है। जहां वार्ड क्रमांक 04, खपरी रोड, कुम्हारी में स्थित एक घर में भीषण लगी है। इस दौरान घर में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जल गए है। मृतकों में चार साल का बच्चा भी शामिल है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस,  फायर ब्रिगेड एवं राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन, सभी लोग की मौत हो चुकी थी। 

जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इधर, पूरा मकान आग की चपेट में था। हादसे के दौरान घर में परिवार के चार लोग मौजूद थे। घटना इतनी भयानक थी कि सभी भीषण आग में जिंदा जल गए। उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

मृतकों का विवरण :

1. होमदास वैष्णव, उम्र 40 वर्ष
2. लक्ष्मी वैष्णव, उम्र 18 वर्ष
3. चांदनी, उम्र 17 वर्ष
4. गोपिका, उम्र 02 वर्ष

हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे और धमाके के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हादसे के बाद घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके से जले हुए शव बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!