भीषण सड़क हादसा: बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 12 Jan, 2020 01:15 PM

horrific road accident high speed vehicle collided bike 3 youth died on spot

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नेशनल हाइवे 52 ब्यावरा रोड पर शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर है। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी...........

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नेशनल हाइवे 52 ब्यावरा रोड पर शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर है। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। राजगढ़ से ब्यावरा की तरफ चार युवक एक ही वाइक से जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने पिपल्वे आश्रम के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही चार में से तीन युवकों बद्रीलाल 25 वर्ष, कमल 23 वर्ष, गोवर्धन 27 वर्ष, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक मोरसिंह की हालत अभी गम्भीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!