घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा कर ले गया आदमखोर तेंदुआ, नोच नोचकर खाया
Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2024 06:56 PM

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम मोहंदी रेंज के उत्तर सिंगपुर के ग्राम मडेली के जंगलों में झाड़ियां के बीच 65 साल की बुजुर्ग...
धमतरी (पूनम शुक्ला) : धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम मोहंदी रेंज के उत्तर सिंगपुर के ग्राम मडेली के जंगलों में झाड़ियां के बीच 65 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का घर कमारपारा जंगल से लगा हुआ है। वह अपने घर पर सो रही थी। तभी आदमखोर तेंदुआ ने महिला पर अटैक कर अपना शिकार बना लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। लगातार इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आना-जाना लगा हुआ है। कई बार आदमखोर तेंदुआ के साथ ही 30 से 35 हाथियों का झुंड और भालुओं का आतंक इस क्षेत्र में लगातार बना हुआ है। आए दिन नई-नई घटनाएं सामने आ रही है जिससे आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।
वही इस घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव का पंचनामा कर मगरलोड पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग द्वारा मृतक महिला परिजनों को तात्कालिक 25000 रुपए सहायता राशि भी दी गई। इसके बाद मृतक महिला के पोस्टमार्टम के बाद 6 लाख की आर्थिक सहायता राशि भी वन विभाग के द्वारा मृतक महिला के परिजनों को दी जाएगी।

वन विभाग के डीएफओ कृष्णा जाधव ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मृतक महिला जिनका नाम सुखबती हैं जो 65 वर्ष की थी और यह अपने घर पर सोई हुई थी। उसका कच्चे मकान का दरवाजा खुला था और इसी बीच आदमखोर तेंदुआ अपने शिकार बना लिया और घर पर सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। बुरी तरह से नोच कर खा गया और महिला का आधा हिस्सा तेंदुआ ने खाकर निगल लिया।
Related Story

राज्य की इन नगर पंचायतों में आखिर क्यों अटकी एल्डरमैन की नियुक्ति? स्थानीय प्रशासन और नेतृत्व के...

वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने इन 2 अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्षता को लेकर उठाए...

दतिया उपचुनाव के बीच बवाल, कांग्रेस पोलिंग एंजेट को उठाकर थाने ले गई पुलिस,हंगामा

BJP नेता के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मौत की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सो रही नाबालिग बेटी से संबंध बना रहा था... आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां, उड़े होश

दतिया उपचुनाव में बवाल! कांग्रेस पोलिंग एजेंट को उठा रही थी पुलिस, वीडियो बनाते ग्रामीणों को हड़काया

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक को पकड़ा, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

MP की बेटी पर दिल्ली सरकार का बड़ा भरोसा, BJP की दिग्गज महिला नेत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी! हर...

जिला पंचायत में अतिरिक्त प्रभार पर विवाद, CEO के आदेशों पर उठे सवाल

MP सरकार उठाने जा रही अब तक का सबसे बड़ा कर्ज, 20 हजार करोड़ रुपये के बांड किए जारी, 4400 करोड़ रुपये...