Edited By meena, Updated: 24 Jul, 2019 09:37 AM
मध्यप्रदेश में आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के पांढुर्ना थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक को चोरी के शक में पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा गया। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को किसी भीड़ ने...
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश में आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के पांढुर्ना थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक को चोरी के शक में पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा गया। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को किसी भीड़ ने नहीं बल्कि एक दंपति ने अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना के बाद दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बड़चिचौली गांव के रहने वाले राजेन्द्र भारस्करे और अकबर खान दोनों मिलकर लोहा काटने का काम करते थे। अकबर को शक हो गया कि उसके साथी राजेन्द्र ने लोहा काटने की मशीन चुरा ली है। बस इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ी हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अकबर खान ने राजेन्द्र को अपने घर बुलाकर धमकाया। राजेन्द्र ने फिर भी यही कहा कि उसने चोरी नहीं की है तो अकबर खान ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक राजेन्द्र को झोपड़ी की लकड़ी में उल्टा लटका दिया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसे तब पीटा जब तक कि वह बेहोश न हो गया। राजेन्द्र का परिवार अकबर के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसने एक ना सुनी।
आखिर में राजेन्द्र की मां और बहन भागकर बड़चिचौली पुलिस चौकी पहुंचे। तब पुलिस मौके पर पहुंची और राजेन्द्र को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा। पांढ़ुर्ना पुलिस ने अकबर खान औऱ उसकी पत्नी शाहिन खान के ख़िलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।