Edited By meena, Updated: 02 Jun, 2025 12:25 PM

रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एयर टर्बुलेंस में फंस गई...
रायपुर (आशीष) : रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एयर टर्बुलेंस में फंस गई। तूफान के चलते करीब 1 घंटे फ्लाइट हवा में रही और आसमान में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। घटना का वीडियो सामने आया है।
विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रायपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होने के बाद शाम 5 बजे लैंड करना था, लेकिन, दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिग करते समय 80 की स्पीड से धूल भरी आंधी चलने से फ्लाइट हिचकोले खाने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इसे देखते हुए फ्लाइट के क्रूमेंबर ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी। वहीं एटीसी के निर्देश पर तुरंत फ्लाइट को उंचाई पर ले जाया गया। साथ ही आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद हवा की रफ्तार कम होने पर शाम 6 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।