बंगला छोड़ पार्क में टेंट में पंखा लगा कर सोए MP के ऊर्जा मंत्री, जानिए क्या है वजह

Edited By meena, Updated: 02 Jun, 2025 12:17 PM

madhya pradesh s energy minister slept with a fan in the tent

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे कार्यशैली के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे कार्यशैली के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी बिना चप्पल नंगे पाव चलना, कभी बिना प्रेस किए कपड़े पहनना तो कभी सफाई के लिए फावड़ा लेकर नाली में उतरने की उनकी तस्वीरें कई बार सामने आती रहती है। उर्जा मंत्री ने हाल ही में AC इस्तेमाल न करने की शपथ ली थी और उन्होंने इसे पूरा करने की पहल शुरू कर दी है जिसके तहत उन्होंने एक जून की रात पार्क में टेंट लगाकर पंखे के नीचे रात बिताई। रात में ऊर्जा मंत्री ने राम धुन गाई और उसके बाद फिर पार्क में ही पंखे के नीचे पूरी रात सोए।

PunjabKesari

बता दें कि ऊर्जा मंत्री ने प्रदूषण को रोकने और उर्जा बचत के लिए एक महीने तक AC इस्तेमाल न करने की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि वे गाड़ी, घर, बंगले, दफ्तर में AC का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके साथ ही वह एक महीने तक चार पहिये वाले पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। बहुत इमरजेंसी में ही कार का इस्तेमाल करेंगे।

PunjabKesari

उन्होंने शहरवासियों को वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति सजग करने के लिये स्वयं एक माह तक ई-स्कूटी से चलने का फैसला भी लिया है। साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत पहल में शामिल होकर अपने शहर को प्रदूषण मुक्त व साफ-सुथरा बनाने के लिये आगे आएं। 
ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से की गई इस पहल में सहभागी बनने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व शहरवासी उत्साह के साथ आगे आए हैं। जून माह की पहली रात ऊर्जा मंत्री तोमर जब टेंट में पंखे के बीच रात गुजारने पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक वहां जमा हो गए और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस पुनीत पहल में हम सब पूरा सहयोग करेंगे। मंत्री तोमर ने सामूहिक रूप से सीताराम संकीर्तन किया और सभी के प्रति अभिवादन कर टेंट में शयन करने चले गए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!