Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2026 05:55 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-135 को गुरुवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की गई। दरअसल, एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया।...
रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-135 को गुरुवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की गई। दरअसल, एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। बता दें कि इंडिगो विमान में 245 लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी और रायपुर में लैंडिंग का निर्णय लिया। विमान लगभग दोपहर 12 बजे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए विमान के उतरते ही महिला यात्री को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग 1 बजे पुन: अपने गंतव्य पुणे के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को त्वरित एवं समन्वित तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।