इंदौर: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 673 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Jagdev Singh, Updated: 23 Oct, 2019 06:21 PM

indore big success of police 5 accused arrested with 673 kg hemp

सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस इंदौर की टीम ने बुधनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्रवाई करते हुए 673 किलो गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद...

इंदौर: सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस इंदौर की टीम ने बुधनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्रवाई करते हुए 673 किलो गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए बुधनी थाने लाया गया। जहां पांचों आरोपियों से डीआरआई की 12 सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

बुधनी क्षेत्र ट्राइडेंट और ओवरब्रिज के बीच डीआरआई इंदौर ने ट्रक को रोककर चेक किया। वहीं जांच के दौरान ट्रक खाली पाया गया। काफी देर तक ट्रक ड्राइवर और विभागीय अधिकारियों के बीच खींचतान चलती रही। बारीकी से ट्रक की जांच करने पर ऊपर बांधी गई त्रिपाल के बीच बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। इस दौरान थाने में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।

आरोपी ट्रक से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से गांजा लेकर इंदौर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इन पर पूर्व से ही एजेंसी की निगाह बनी हुई थी दो टीमों ने एक साथ बुधनी एवं अब्दुल्लागंज में ट्रक पर नजर रखी इसी दौरान बुधनी में यह ट्रक पकड़ा गया। जब्त शुदा गांजा 673 किलो ग्राम बताया गया है इसकी कीमत सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है। टीम ने ट्रक से 3 आरोपियों को एवं अन्य दो अन्य आरोपियों को कहीं और से गिरफ्तार कर लिया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!