हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप केस! हुस्न के जाल में फंसाने वाले 2 आरोपियों से पूछताछ जारी, बड़े नामों के खुलासे की संभावना

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Jun, 2026 02:52 PM

indore honey trap case 2 accused on remand big names likely to emerge

इंदौर में हाल ही में सामने आए चर्चित हनी ट्रैप और शराब कारोबारी से कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में हाल ही में सामने आए चर्चित हनी ट्रैप और शराब कारोबारी से कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को जेल भेजने के बाद भी जांच जारी है, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच के सभी पहलुओं को गंभीरता से परखा जा रहा है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तकनीकी साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपियों के बीच किस प्रकार की बातचीत हुई और क्या किसी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग या ब्लैकमेलिंग की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनुसंधान जारी है और प्रत्येक बिंदु की गहन जांच की जा रही है। डीसीपी के अनुसार, कुछ आरोपियों, खासकर श्वेता जैन का पूर्व में भी इसी तरह की गतिविधियों से जुड़ा इतिहास सामने आया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या इस मामले में भी वीडियो बनाकर दबाव बनाने या धमकाने का प्रयास किया गया था।

PunjabKesariहालांकि अभी तक पुलिस के पास ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं है जिससे वायरल हो रही कई चर्चित बातों की पुष्टि हो सके। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जैसे सेक्स वर्करों के माध्यम से वीडियो बनवाने, एक 32 जीबी की पेनड्राइव सामने आने सहित कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण को हनी ट्रैप की बजाय ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी जांच रही है और सभी संभावित कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!