'Rahul Gandhi के साथ जो अन्याय हुआ है उसका जवाब जनता 2023 के चुनाव में कांग्रेस को जीताकर देगी': जयवर्धन सिंह

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Mar, 2023 12:28 PM

jaivardhan singh claim become congress government in madhya pradesh

सिरोंज पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

सिरोंज (रजी खान): विदिशा जिले के सिरोंज में सोमवार को अल्प प्रवास पर आए कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह (jaivardhan singh) ने कांग्रेस (congress) की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसक्षा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) के साथ हुए अन्याय का बदला जनता आगमी चुनाव में कांग्रेस को जीता कर लेगी। जयवर्धन सिंह ने आगे कहा जनता भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी हैं। सरकारी कार्यालयों में आम आदमी चक्कर काटते रहते है, क्योंकि वहां बिना लेनदेन काम नहीं होता है।

जेपी नड्डा के बयान पर बोले पूर्व मंत्री

एक दिन पहले भाजपा कार्यालय के उद्घाटन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष jp nadda द्वारा मध्यप्रदेश में 220 से 230 सीट आने के बयान पर जयवर्धन ने कहा कि भाजपा के नेताओं में ही तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। कोई कुछ कहता है कोई कुछ कहता है। 

राहुल गांधी की सदस्यता गई पर बोले जयवर्धन सिंह

जयवर्धन सिंह यही नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी (rahul gandhi) की सदस्यता समाप्त होने पर कहा कि राहुल जी ने अदानी का मुद्दा उठाया था। जिसकी बौखलाहट मोदी जी के सामने है। भारत जोड़ों यात्रा का उत्साह देश भर में है। उससे सरकार घबराई हुई है। राहुल गांधी के साथ जो अन्याय हुआ उसका जवाब जनता 2023 एवं आगमी चुनाव में कांग्रेस को जीतकर जनता देगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!