जीतू बोले-क्या दतिया उपचुनाव जीतने की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी? कोर्ट के फैसले से पहले तैयारियों में जुटी BJP-चुनाव आयोग

Edited By meena, Updated: 16 May, 2026 09:50 PM

jeetu said the bjp and the election commission have already begun preparations

मध्य प्रदेश में दतिया में संभावित उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। दतिया उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा...

दतिया : मध्य प्रदेश में दतिया में संभावित उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। दतिया उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।

PunjabKesari

जीतू ने कहा कि भाजपा को कोर्ट पर विश्वास नहीं है। राजेंद्र भारती को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग ने 11 दिन पहले ही तैयारियां शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग को इतनी बेचैनी आखिर किस बात की है। भाजपा को न्यायपालिका के फैसले पर भरोसा नहीं है या फिर चुनाव जीतने की स्क्रिप्ट पहले ही लिख दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में जिस तरह चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र का चीरहरण कर रहा है। इसे पूरा देश देख रहा है।

वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भी दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा को खरी खोटी सुनाई है। सिंघार ने कहा कि हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले ही तैयारियों मे जुट गई है। भाजपा को शायद लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। राजेंद्र भारती पर अभी 11 दिन बाद फैसला आना है लेकिन उसी सीट पर प्रशासनिक तैयारियां शुरु होना कई सवाल खड़े करता है। सिंघार ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि दतिया की जनता सब देख रही है। जनादेश का सम्मान होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!