Edited By Vikas kumar, Updated: 18 Oct, 2019 10:46 AM
गुरुवार को देशभर में करवाचौथ की धूम देखी गई। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए उपवास रखा। इस कड़ी में नेताओं की पत्नियां भी शामिल हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिं...
भोपाल (इजहार हसन खान): गुरुवार को देशभर में करवाचौथ की धूम देखी गई। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए उपवास रखा। इस कड़ी में नेताओं की पत्नियां भी शामिल हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह और कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘भारतीय नारी त्याग-तपस्या की प्रतीक है। करवा चौथ के दिन अपने पति की दीर्घायु, आरोग्य व प्रसन्नता के लिए निर्जला व्रत करती हैं। तपस्या की ऐसी मिसाल दुनिया में और कहीं असंभव है। पति का भी कर्तव्य है की वे अपनी पत्नी का सम्मान करें, भावनाओं का ध्यान रखें व विवाह के वचन निभाए। करवा चौथ के दिन आज मेरी धर्मपत्नी साधना सिंह ने निर्जला व्रत रखा। पूजन करने व चांद को अर्घ्य चढ़ाने के बाद ही उन्होंने जल ग्रहण किया। मेरी पत्नी की तरह आज भारत की मेरी लाखों-करोड़ों बहनों ने अपने पति की दीर्घायु और प्रसन्नता के लिए निर्जला व्रत रखा। सभी को मेरी शुभकामनाएं’
वहीं कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने भी अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि आज अखण्ड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ के शुभ अवसर पर श्रीमती जी ने पूजन करने व चांद को अर्घ्य चढ़ाने के बाद जल ग्रहण किया। भारतीय नारी के समर्पण, शीलता, सहजता, त्याग, महानता को व्यक्त करते आस्था पर्व करवा चौथ की आप सभी को शुभकामनाएं..।