देवास में गरजे जीतू पटवारी: ‘गौमाता के नाम पर वोट लेती है BJP, लेकिन हो रहा गौमांस का व्यापार’

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Mar, 2026 03:33 PM

jitu patwari slams bjp in dewas over cow remains row

पिछले दिनों देवास के टेंचिंग ग्राउंड पर मिले गौवंश के अवशेष और प्रदेश में गौमाताओं की स्थिति को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर Jitu Patwari जमकर बरसे।

देवास (एतेशाम कुरैशी): पिछले दिनों देवास के टेंचिंग ग्राउंड पर मिले गौवंश के अवशेष और प्रदेश में गौमाताओं की स्थिति को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर Jitu Patwari जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गौमाता के नाम पर वोट लिए हैं। कांग्रेस विधायक Atif Aqueel द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस विधायक Atif Aqueel गौमाता के लिए सदन में अध्यादेश की मांग लेकर पहुंचे, तो सरकार की असलियत सामने आ गई।

उन्होंने कहा कि इनका कहना कुछ और है और करना कुछ और—यह अब स्पष्ट हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि Bhopal के स्लॉटर हाउस में भी गौमांस का जखीरा पकड़ा गया था। इसी तरह देवास में भी ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जहां बड़ी तादाद में गौवंश के अवशेष मिले। इससे क्या संदेश जाता है?

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश गौमांस के व्यापार में लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है। जिस तरह से सरकार ने प्रदेश में गौमांस पर शून्य प्रतिशत टैक्स रखा है, वह उनकी नीयत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जांच में भारतीय जनता पार्टी के नेता भी गौमांस के कारोबार में संलिप्त पाए गए। इन घटनाओं से प्रदेश की जनता को यही संदेश मिलता है कि भाजपा गाय के नाम पर सिर्फ भावनाओं से खेलती है। गाय की रक्षा करने की इनकी नीयत नहीं है। ये गौमांस का व्यापार करने वाली कंपनियों से चंदा लेते हैं और जनता को गुमराह करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपनी नीयत स्पष्ट की है —गौमाता की रक्षा करनी चाहिए। Kamal Nath के कार्यकाल में प्रदेश में 1000 गौशालाएं खोली गईं। उन्होंने गौसंरक्षण को प्राथमिकता दी। अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इनका असली चेहरा पहचानना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!