19 राज्य होते हुए MP के बालाघाट पहुंची गुरू नानक साहिब की यात्रा

Edited By meena, Updated: 09 Sep, 2019 03:58 PM

journey of guru nanak saheb reached balaghat of mp through 19 states

सिख समाज के गुरूगोविंद सिंह के मानव कल्याण के संदेश को लेकर पाकिस्तान के ननकाना साहिब से श्री गुरूग्रंथ साहिब की प्रकाश यात्रा महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया होते हुए बालाघाट में पहुंची। इस यात्रा का मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे रजेगांव में...

बालाघाट(हरीश लिलहरे): सिख समाज के गुरूगोविंद सिंह के मानव कल्याण के संदेश को लेकर पाकिस्तान के ननकाना साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब की प्रकाश यात्रा महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया होते हुए बालाघाट में पहुंची। इस यात्रा का मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे रजेगांव में सिख समुदाय और अन्य समाज के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

PunjabKesari

श्री गुरू नानक देव जी के 550 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाश पर्व में खास बता यह है कि इस यात्रा में गुरूनानक के हाथों से लिखी गई ग्रंथ, उपयोग में लाई गई सामग्री के अवशेष और अन्य सामाग्रियों को प्रमुख रूप शामिल किया गया है।

PunjabKesari

यह यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ पाकिस्तान के ननकाना साहिब से निकाली गई। गुरू ग्रंथ साहिब की प्रकाश यात्रा का सिख समुदाय के द्वारा काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था।

PunjabKesari

आखिरकार यह यात्रा आज देश के 19 राज्यों में घूमते हुए महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया से होते हुए बालाघाट में प्रवेश किया। इस दौरान रजेगांव में आत्मीयता से सिख समाज और सर्व समाज के लोगों के द्वारा स्वागत किया गया और यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस यात्रा के साथ ही लोगों का हुजूम सालेटेका, चिखला होते हुए बालाघाट सरेखा कोसमी में पहुंचा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!