पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर CM कमलनाथ व सिंधिया ने दी बधाई

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2019 11:56 AM

kamal nath and scindia say happy birthday to former pm manmohan

देश के पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर सीएम कमलनाथ व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

भोपाल: देश के पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर सीएम कमलनाथ व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट में जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ  ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एंव दीर्घायु होने की कामना भी की।


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट में लिखा कि देश को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री डॉ० मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 1932 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सिख परिवार में हुआ था। बतौर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की दिशा और दशा तय करने में अहम योगदान दिया है। उनके हिस्से कामयाबियों के कई तमगे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और दूसरी बार 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री बने।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!