कन्या राशि योजना के पैसे कम करने के मूड में है कमलनाथ सरकार!

Edited By meena, Updated: 03 Jan, 2020 12:52 PM

kamal nath government is reduce the money of virgo zodiac scheme

कमलनाथ सरकार कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत मिलने वाली राशि में कमी करने की तैयारी में हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सरकार का खाली खजाना बताया जा रहा है। हालात ये है कि शादी के महीनों बाद भी जोड़ों को योजना की राशि का...

भोपाल: कमलनाथ सरकार कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत मिलने वाली राशि में कमी करने की तैयारी में हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सरकार का खाली खजाना बताया जा रहा है। हालात ये है कि शादी के महीनों बाद भी जोड़ों को योजना की राशि का लाभ नहीं मिल रहा। बताया जा रहा है कि मौजूद स्थिति में सरकार को 153 करोड़ रुपये देना है। 

PunjabKesari

दरअसल, मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में कन्या विवाह और निकाह योजना में मिलने वाले पैसो की बढ़ोतरी करने का वादा किया था। जिसके तहत यदि कांग्रेस राज्य की सत्ता में आती है तो कन्या विवाह और निकाह योजना में कन्यादान की राशि बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दिया जाएगा। लेकिन अब यह वादा उनकी ही सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। हकीकत यह है कि योजना के तहत दी जाने वाली धन राशि के लिए सरकार के खाते में पैसे नहीं है। 

PunjabKesari

सरकार ने समाजिक न्याय विभाग को 29 हजार 200 जोड़ों के बीच बांटने के लिए 65 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। खजाने में पैसे की कमी को देखते हुए सरकार अपने किए वादों पर विचार करने की सोच रही है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार में इन दोनों योजनाओं के तहत 28 हजार रुपए दिए जाते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!