कमलनाथ के मंत्री का गृह मंत्री शाह पर तंज- वे आखिरी बार देश घूम ले

Edited By meena, Updated: 07 Jan, 2020 01:51 PM

kamal nath minister s taunt on home minister shah

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्योहार बाग स्थित अपने कार्यलय में कुछ लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ''भाजपा का मुखौटा पहने अधिकारियों...

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्योहार बाग स्थित अपने कार्यलय में कुछ लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'भाजपा का मुखौटा पहने अधिकारियों को निपटाने का काम हमने किया है।’
RSS पर बोला हमला
आरएसएस कार्यकर्ता डरपोक और कायर होते हैं। ये आजादी की लड़ाई से ये दूर रहे हैं।

PunjabKesari

7 जनवरी को जबलपुर बंद के संबध में कहा
हिन्दूवादी संगठनों की ओर से सात जनवरी को जबलपुर बंद के आह्वान पर मंत्री ने कहा कि इन संगठनों की कोई औकात नहीं है। हमें उनके मंसूबों को नाकाम करना है। सभी लोग अपने क्षेत्र में तैयार रहें। वे किसी मुगालते में न रहें।’
अमित शाह पर बोला हमला
कैबिनेट मंत्री ने 12 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह के जबलपुर दौरे पर भी निशाना साधा और कहा कि 12 जनवरी को अमित शाह जबलपुर आ रहे हैं। अच्छा है वे आखिरी बार देश घूम लें।
PunjabKesari

अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्षता से करे काम
उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर में सीएए और एनआरसी को लेकर बीते 20 दिसबंर को तनाव हुआ था। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। उसके बाद एडिशनल एसपी राजेश त्रिपाठी, सीएसपी गोहलपुर देवेश पाठक, हनुमानताल थाना प्रभारी संजय सिंह हिंडोलिया व गोहलपुर थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे का तबादला कर दिया गया था। उन्हीं तबादलों और एनआरसी और सीएए के समर्थन में एक बार फिर से हिन्दूवादी संगठन सात जनवरी को जबलपुर बंद कर रहे हैं। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को कांग्रेस या भाजपा के न होकर निष्पक्ष काम करना चाहिए। जो अधिकारी निष्पक्षता नहीं बरतेंगे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!