व्यापम को खत्म करेगी कमलनाथ सरकार, सीधी भर्ती के लिए तैयार होगा नया सेटअप

Edited By meena, Updated: 06 Jul, 2019 10:59 AM

kamal nath to end the vyapam

प्रदेश में सीएम कमलनाथ ने बहुचर्चित घोटालों के लिए बदनाम व्यापम बंद करने की तैयारी कर ली है। सीएम कमलनाथ ने व्यापम को बंद करने के लिए पंद्रह दिन का समय तय किया है। सीएम ने अफसरों को व्यापम बंद करने का प्रस्ताव पेश करने को कहा है...

भोपाल: प्रदेश में सीएम कमलनाथ ने बहुचर्चित घोटालों के लिए बदनाम व्यापम बंद करने की तैयारी कर ली है। सीएम कमलनाथ ने व्यापम को बंद करने के लिए पंद्रह दिन का समय तय किया है। सीएम ने अफसरों को व्यापम बंद करने का प्रस्ताव पेश करने को कहा है।

PunjabKesari

विधानसभा के दौरान वचन पत्र में किए अपने वादे अनुसार, प्रोफेशनल एग्जाम संचालित करने वाली संस्था की जांच के वादे को पूरा करते हुए व्यापम को खत्म करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को व्यापम का जगह सरकारी सेवा में सीधी भर्ती के लिए नये सेटअप का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा है। बता दें कि व्यापम घोटाले में आठ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। ये घोटाला देश भर में बीजेपी की बदनामी का बड़ा कारण बना था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!