अमृत हरित महाअभियान में खंडवा ने रचा इतिहास, प्रदेश में बना नंबर-1 लक्ष्य से अधिक पौधारोपण कर 114% उपलब्धि हासिल, महापौर अमृता यादव के नेतृत्व में खंडवा ने मारी बाजी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Aug, 2026 01:56 PM

khandwa makes history in  amrit harit  mega campaign secures top spot in the

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): खंडवा नगर निगम ने पूरे मध्यप्रदेश में डंका बजा दिया है। अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नगर निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): खंडवा नगर निगम ने पूरे मध्यप्रदेश में डंका बजा दिया है। अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नगर निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

नगर निगम को इस अभियान के तहत 1,23,333 पौधरोपण का लक्ष्य मिला था। लेकिन निगम की टीम ने लक्ष्य से आगे निकलते हुए 1,40,812 पौधे लगाकर 114 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। यानी लक्ष्य से 17 हजार से ज्यादा पौधे अधिक लगाए गए।

PunjabKesari

महापौर की मेहनत लाई रंग

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे महापौर अमृता अमर यादव का दमदार नेतृत्व रहा। महापौर ने खुद मैदान में उतरकर अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की, अधिकारियों-कर्मचारियों को दौड़ाया और हर वार्ड में पौधरोपण की समीक्षा की। उनकी सख्ती और सक्रियता का ही नतीजा है कि खंडवा आज पूरे प्रदेश में हरियाली का चैंपियन बन गया है।

PunjabKesari

नगर निगम अब सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें बचाने और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। महापौर ने इस सफलता का श्रेय निगम की पूरी टीम, पार्षदों और शहरवासियों को दिया है, जिन्होंने हरित खंडवा के सपने को हकीकत में बदला।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!