पकड़ा गया इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस, इलाके में खुशी का माहौल

Edited By meena, Updated: 23 Jan, 2025 07:04 PM

leopard that entered residential area of  indore was caught

मान सरोवर नगर के रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्कयू कर लिया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मान सरोवर नगर के रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्कयू कर लिया है। 5 घंटे की मशक़्क़त के बाद वन विभाग ने इंजेक्शन से बेहोश करके तेंदुए को काबू किया। तेंदुए को पकड़ते ही क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल देखने को मिला, वहीं लोगों में पकड़े गए तेंदुए को देखने की होड़ भी देखने को मिली। रेस्क्यू के बाद वन विभाग और क्षेत्रीय लोगों ने ली राहत की सांस ली।

PunjabKesari

बता दें कि इंदौर के देवगुराडिया क्षेत्र के रिहायशी इलाके के एक खाली मकान में तेंदुए के घुस जाने से दहशत का माहौल था। सूचना पर वन विभाग की 10 सदस्य टीम पिंजरे सहित पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को बंद मकान में ट्रेंकुलाइज किया गया। इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में लोड किया गया।

PunjabKesari

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ संभवतः रतलाम मंडल वन क्षेत्र से आया होगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तेंदुए की उम्र लगभग एक से डेढ़ साल तक की हो सकती है। रेक्स्यू के दौरान तेंदुआ एकदम सुरक्षित और तंदुरुस्त है। इंजेक्शन से उसे किसी प्रकार की कोई चोट नहीं है और न ही किसी प्रकार की कोई चोट आई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!