BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 18 Apr, 2019 09:21 AM

list of candidates released by bjp in mp sadhvi pragya from bhopal

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश की बहुचर्चित सीट भोपाल सहित 4 सीटों से उम्मीदवार घोषित किए हैं। बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा, गुना से केपी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह और विदिशा से...

भोपाल: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश की बहुचर्चित सीट भोपाल सहित 4 सीटों से उम्मीदवार घोषित किए हैं। बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा, गुना से केपी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। वहीं इंदौर सीट अभी होल्ड पर रखी गई है।


PunjabKesari

प्रदेश की हॉट सीट भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाने के बाद यहां का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। ठाकुर ने एक दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता ली थी। शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती के मना करने के बाद तेजी से उनका नाम सामने आया था और बुधवार सुबह ही उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद से ही उनका नाम तय माना जा रहा था। आखिरकार शाम को पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। कट्टर हिंदूवादी छवि वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला वरिष्ठ व पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!