पटवारी पर चला लोकायुक्त का डंडा, रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 06 Jul, 2019 01:39 PM

lokayukta sticks up on patwari

सीधी जिले में शनिवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी ने जमीनी कागज तैयार करने के एवज 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। अब आरोपी पटवारी को न्यायालय में पेश किया...

सीधी: सीधी जिले में शनिवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी ने जमीनी कागज तैयार करने के एवज 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। अब आरोपी पटवारी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

PunjabKesari

मामले में जानकारी देते हुए लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक बी. के. पटेल ने बताया कि गोपद बनास तहसील क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा निवासी शंकर प्रसाद शाहू ने शिकायत की थी कि उससे हल्का तहसील पटवारी विद्यावती गौतम ने जमीन के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। शिकायत के आधार पर जब मामले की जांच की गई तो सारे आरोप पटवारी के खिलाफ साबित हुए। शिकायत सत्य प्रमाणित होने के बाद शनिवार को आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!