छिंदवाड़ा में फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी..

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jun, 2024 10:59 AM

lover couple commits suicide by hanging in chhindwara

छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।

PunjabKesari
इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ पर होने की सूचना मिली थी। तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाया गया और शव को उतरवाया गया दोनों रिश्ते में मामा भांजी लगते हैं। प्रेम प्रसंग में सामाजिक समस्या के चलते ही दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!