महामंडलेश्वर ने किया साध्वी प्रज्ञा की जीत का किया ऐलान, दिग्गी को बताया 'मौलाना'

Edited By suman, Updated: 20 Apr, 2019 06:36 PM

mahamandaleshwar did the announcement of victory

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा द्वारा ATS हेमंत करकरे पर की टिप्पणी को लेकर जहां बीजेपी उनका बचाव कर रही हैं। वहीं अखंड हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य शेखर जी महाराज ने साध्वी की जीत का ऐलान कर दिया है।

भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा द्वारा ATS हेमंत करकरे पर की टिप्पणी को लेकर जहां बीजेपी उनका बचाव कर रही हैं। वहीं अखंड हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य शेखर जी महाराज ने साध्वी की जीत का ऐलान कर दिया है।


PunjabKesari

 

'साध्वी प्रज्ञा की जीत निश्चित है'
महामंडलेश्वर आचार्य शेखर जी महाराज ने दिग्गी को मौलाना दिग्विजय सिंह करार दिया। आगे कहा कि, 'दिग्विजय सिंह ने ही भगवा आतंकवाद का नाम दिया था, इसलिए लोकसभा चुनाव जीतना है तो धर्म युद्ध लड़ कर जीतिए। किसी भी धर्म पर आक्षेप ना करें, क्योंकि भगवा जब तक सहन करता है, सहनशक्ति खत्म होने पर वह बदला लेने के लिए आतुर रहता है। वहीं, साध्वी प्रज्ञा सिंह के बारे में भी कहा कि उन्होंने भगवा धारण किया है। इसलिए उनकी जीत निश्चित है।'

 

PunjabKesari


दिग्विजय सिंह को दी चेतावनी
मीडिया से चर्चा के दौरान भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'चुनाव जीतने के लिए जिन पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं होता है वह सनातन धर्म पर उंगली उठाने का काम करते हैं। भगवान शांति और सुरक्षा का प्रतीक है। यह देश ऋषि मुनि और साधु संतों का है। जो सदेव सदाचार सिखाता है। ऐसे में कोई पार्टी के मौलाना कूदकर मैदान में आ जाए और भगवा पर कोई आक्षेप लगाए तो उनके लिए यह ठीक नहीं होगा।'
 


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!