Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2026 01:03 PM

दतिया में भाजपा की हार गई। खास बात यह की जीत का दावा करने वाली भाजपा पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के अपने बूथ पर भी जीत न दर्ज करा पाई...
दतिया: दतिया में भाजपा की हार गई। खास बात यह की जीत का दावा करने वाली भाजपा पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के अपने बूथ पर भी जीत न दर्ज करा पाई। दतिया नतीजों के बाद अब नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- "मेरी राजनीति का पटाक्षेप हुआ।" नरोत्तम मिश्रा के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
दतिया में सबसे प्रबल दावेदार नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटना और उसके बाद सियासी बवाव किसी से छिपा नहीं है। हालांकि बाद में नरोत्तम मिश्रा ने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पूरजोर समर्थन करते हुए जीत का दावा किया था। लेकिन दतिया नतीजों ने साफ कर दिया की भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की पकड़ मजबूत रही। इतना ही नहीं भाजपा तो नरोत्तम मिश्रा के अपने बूथ पर भी जीत न सकी। अब नतीजों के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अब खत्म हो गई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा— मेरी राजनीति का अब पटाक्षेप हो गया है। मैं तीन बार विधायक रहा हूं। पार्टी ने मुझे 15 साल मंत्री रहने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मेरी भूमिका अभी तक एक कार्यकर्ता की थी, आगे भी मैं यही रखना चाहता हूं। मुझे किसी पद की अभिलाषा नहीं है। मैं चाहता हूं कि पार्टी मुझे एक कार्यकर्ता की तरह काम करने का अवसर देती रहे। मुझे पार्टी ने ज्वाइनिंग टोली का संयोजक बनाया था। महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में भेजा। ऐसे ही पार्टी कहीं न कहीं काम में भेजती रहे बस। यही मेरी इच्छा है।