ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले SDM पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने की SDM सहित 4 पर FIR दर्ज

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Feb, 2026 08:20 PM

major action taken against sdm who assaulted villagers

छतीसगढ़ के बलरामपुर (Balrampur SDM Assault Case) में ग्रामीणों के साथ मारपीट करने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। बड़ी कार्रवाई करते हुए  SDM समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले एसडीएम और उनके साथियों की पिटाई से ग्रामीण की मौत हो...

(बलरामपुर): छतीसगढ़ के बलरामपुर (Balrampur SDM Assault Case) में ग्रामीणों के साथ मारपीट करने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। बड़ी कार्रवाई करते हुए  SDM समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले एसडीएम और उनके साथियों की पिटाई से ग्रामीण की मौत हो गई थी इसमें अब बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुसमी SDM करुण डहरिया समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं इस मामले पर सीएम विष्णुदेव साय ने भी संज्ञान लिया और कहा है कि घटना की जांच की जा रही है।इसके पीछे दोषी कोई भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

15 फरवरी की रात का है मामला

आपको बता दें कि यह मामला 15 फरवरी की रात का है।  एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध माइनिंग की सूचना पर गांव हंसपुर पहुंचे थे। इसी दौरान रात में हंसपुर के तीन गांववाले पुलिस को सरना के पास मिले। आरोप है कि इसी बीच अधिकारियों ने रास्ते में रोककर मारपीट की है और इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं इस वारदात में 2 लोग घायल भी हुए थे। ग्रामीणों ने अपने पक्ष में कहा है कि वो गेहूं के खेत में पानी लगाकर आ रहे थे, माइनिंग से उनका कोई लेना देना नही है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।  सर्व आदिवासी समाज के लोग भी घटना के बाद लामबंद हो गए हैं। वो कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि  करुण डहरिया पहले भी विवादों में रहे हैं, उन पर रिश्वत के आरोप उन पर लगे हैं। लिहाजा अब उन पर FIR हुई है और सीएम साय ने भी घटना पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!