MP के इस जिले में प्रशासनिक भूचाल! SDM-ADM समेत कई बड़े अफसर बदले, पुराने अधिकारियों की हुई दमदार वापसी

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Jun, 2026 11:11 AM

major administrative reshuffle in datia several top officers transferred

जिले के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों बड़े बदलाव की गूंज सुनाई दे रही है।

दतिया। जिले के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों बड़े बदलाव की गूंज सुनाई दे रही है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेशों ने दतिया के प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह से नया स्वरूप दे दिया है। एसडीएम, एडीएम, जनपद सीईओ से लेकर मेडिकल कॉलेज और नगर परिषद तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। वहीं वर्षों पहले दतिया में अपनी सेवाएं दे चुके कुछ अनुभवी अधिकारियों की वापसी ने प्रशासनिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सबसे चर्चित तबादलों में दतिया एसडीएम एवं संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल का नाम शामिल है। महज एक माह पहले एसडीएम का दायित्व संभालने वाले सरल को इंदौर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रुति अग्रवाल को भी इंदौर भेजा गया है। अधिकारी दंपत्ति ने पिछले एक वर्ष में जिले के कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिले के अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे का तबादला भोपाल कर दिया गया है। उनके स्थान पर दतिया से पहले भी जुड़े रहे अनुभवी अधिकारी भूपेंद्र कुशवाह को नया एडीएम बनाया गया है। तहसीलदार के रूप में जिले में कार्य कर चुके कुशवाह स्थानीय परिस्थितियों और प्रशासनिक जरूरतों से भली-भांति परिचित माने जाते हैं। ग्रामीण विकास तंत्र में भी बदलाव हुआ है। दतिया जनपद पंचायत के सीईओ विनीत त्रिपाठी को सीहोर भेजा गया है। वहीं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा की पुनः दतिया वापसी हुई है। इससे पहले वे सीधी जिले में पदस्थ थे।

प्रशासनिक फेरबदल की सबसे दिलचस्प कड़ी उन अधिकारियों की वापसी रही, जिन्होंने पहले दतिया में काम किया था। तहसीलदार दीपक शुक्ला करीब आठ वर्ष बाद फिर दतिया लौटे हैं। प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय कार्यप्रणाली की समझ के कारण उनकी वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र भी इस बदलाव से अछूता नहीं रहा। दतिया मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्जुन सिंह को दमोह मेडिकल कॉलेज का अस्थायी डीन नियुक्त किया गया है। इसे उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यक्षमता की बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

नई पीढ़ी के अधिकारियों को भी जिले में अवसर मिला है। वर्ष 2025 बैच की डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन को दतिया में पदस्थ किया गया है। वहीं शहडोल जिले से शिवांगी पांडेय को भांडेर नगर परिषद का स्थायी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन व्यापक बदलावों के बीच कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने नई प्रशासनिक टीम के साथ कामकाज की कमान संभाल ली है। सूत्रों के अनुसार वे नए अधिकारियों के अनुभव, कार्यशैली और पूर्व रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहे हैं। विभागीय बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और प्रशासनिक मशीनरी को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में रणनीति तैयार की जा रही है।

दतिया में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को केवल तबादलों तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे जिले के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा, नई कार्यशैली और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!