CBI का बड़ा एक्शनः 75-75 हजार रूपए की रिश्वत लेते BSNL के दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Aug, 2026 09:36 AM

major cbi action in mp two senior bsnl officials arrested while accepting bribe

भोपाल (इजहार खान): एमपी के भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में BSNL के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। इनमें चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं।

भोपाल (इजहार खान): एमपी के भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में BSNL के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। इनमें चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं।

CBI के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर जबलपुर की एक फर्म के संचालक से रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि BSNL के ऑपरेशन एंड कॉमन मेंटेनेंस (OCM) और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन से जुड़े लंबित कार्यों के बिलों को प्रोसेस करने के बदले दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक से ₹2 लाख, यानी कुल ₹4 लाख की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद CBI ने 27 अगस्त को मामला दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दोनों अधिकारियों को ₹75-75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। CBI के मुताबिक, यह रकम मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर दी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपियों से जुड़े भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित आवासीय एवं कार्यालय परिसरों में तलाशी शुरू कर दी है। CBI ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

PunjabKesari

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!