आंगनबाड़ी भर्ती नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तरीके से होगी नियुक्ति, जाने पूरी नई प्रक्रिया

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Feb, 2026 05:17 PM

major changes in anganwadi recruitment rules

छतीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाडी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे और पारदर्शी बनाने की कोशिश की है। दरअसल  महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त...

(महासमुंद): छतीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाडी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे और पारदर्शी बनाने की कोशिश की है। दरअसल  महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। जिले में इन पदों पर नियुक्तियां पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से होगीं और इसमें पारदर्शिता भी आएगी।

इसके बारे में जानकारी देते हुए  जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, गलतियों से रहित और समय पर पूरी प्रक्रिया बनाने के उद्देश्य से व्यवस्था लागू की गई है। संबंधित परियोजना कार्यालय द्वारा खाली पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विभाग की इस वेबसाइट पर मिलेगी सारी जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाना होगा। वहां ‘Candidate Login’ विकल्प चुनकर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। और इस तरह से सारी प्रोसेस शुरु होगी। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर लॉगिन होगा। इसके बारे आगे की सारी प्रोसेस आती जाएगी और वैसे-वैसे भरकर आवेदन किया जा सकेगा।

2026: नई ऑनलाइन प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया

आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और दूसरा विस्तृत विवरण सावधानीपूर्वक भरने के बाद निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड उम्मीदवारों को करने होंगे। लिहाजा अब सभी नियुक्तियां ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से होंगी और परियोजना कार्यालय द्वारा ऑनलाइन विज्ञापन जारी किए जाएंगे। नई व्यवस्था से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी।  इससे समय सीमा में भर्ती हो सकेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!