भाजपा का बड़ा एक्शनः कद्दावर BJP नेता को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला, विधायक के थे करीबी; आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Aug, 2026 03:49 PM

major move by bjp veteran leader expelled from the

CG desk: छ्त्तीसगढ़ राज्य के बैकुंठपुर (कोरिया) में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है। उन पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में...

CG desk: छ्त्तीसगढ़ राज्य के बैकुंठपुर (कोरिया) में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है। उन पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा विधायक रेणुका सिंह के करीबी माने जाते हैं।

एमसीबी जिले के कद्दावर भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है। उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने तथा पार्टी की बैठकों को बार-बार प्रभावित करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा द्वारा लगातार किए जा रहे इस कृत्य को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा गंभीरता से लिया गया। 20 जुलाई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। लेकिन, भाजपा नेता की ओर से कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय द्वारा यह आदेश जारी किया गया।

जारी निष्कासन आदेश के मुताबिक, लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने व बैठकों, कार्यक्रमों को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी विरोधी गतिविधि में संलग्न रहने के कारण नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, पत्र के जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं थी। अत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार बीजेपी पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!