मालवा बनेगा इंडस्ट्रियल ग्रोथ का इंजन: पीथमपुर से पूरे प्रदेश को नई उड़ान – CM डॉ. मोहन यादव

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 22 Feb, 2026 08:30 PM

malwa to drive mp s industrial boom

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में मालवा क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनुकूल जलवायु, बेहतर भौगोलिक स्थिति और दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी ने इस क्षेत्र को उद्योगों के लिए आदर्श...

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में मालवा क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनुकूल जलवायु, बेहतर भौगोलिक स्थिति और दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी ने इस क्षेत्र को उद्योगों के लिए आदर्श बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए परिवहन और आधारभूत संरचना को और मजबूत कर रही है, जिससे निवेश और लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर में आयोजित पीथमपुर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव एवं पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उद्योग, किसान, महिला और गरीब—हर वर्ग के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वैश्विक संगठनों के साथ नई ट्रेड डील्स और व्यापारिक समझौतों के माध्यम से भारत विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। औद्योगिक दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि विकास केवल पीथमपुर तक सीमित न रहे बल्कि पूरे प्रदेश और देश में नए आयाम स्थापित हों। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को औद्योगिक रूप से “फ्रेंडली स्टेट” बनाने और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में भी संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। एमपीआईडीसी के माध्यम से इंडस्ट्रियल बेल्ट का समग्र विकास किया जा रहा है।

40 वर्षों की औद्योगिक यात्रा का दस्तावेज विमोचित
मुख्यमंत्री ने पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी द्वारा लिखित स्मारक ग्रंथ “Pithampur: Zero to Zenith – A Journey of 40 Years” का विमोचन किया। यह ग्रंथ वर्ष 1983-84 से शुरू हुई पीथमपुर की औद्योगिक यात्रा, संघर्ष, नवाचार और उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेज है। फार्मास्युटिकल से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक पीथमपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

ICAI भवन की सराहना
मुख्यमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र के लिए स्थापित ICAI भवन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता को मजबूती दे रहा है।

‘एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस’ सम्मान 
कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास में योगदान देने वाले 40 अग्रणी उद्योगपतियों को “एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस” सम्मान से नवाजा गया। ये उद्योगपति वर्ष 1980 से 1990 के मध्य पीथमपुर की औद्योगिक नींव मजबूत करने वाले संस्थापक सदस्य रहे हैं।

औद्योगिक विकास गान का प्रदर्शन
समारोह के दौरान मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास पर आधारित प्रेरक गान का भी औपचारिक प्रदर्शन किया गया, जिसका निर्माण डॉ. गौतम कोठारी ने किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!