इंदौर के मल्हार आश्रम में कई बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 4 की मौत, 23 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 02 Jul, 2024 08:49 PM

many children s health deteriorated in indore s malhar ashram

इंदौर के मल्हार आश्रम में अचानक एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई...

इंदौर ( सचिन बहरानी ) : इंदौर के मल्हार आश्रम में अचानक एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 23 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बच्चों की मौत के बाद प्रदेश भर में हड़कंम मच गया। जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह मल्हार आश्रम पहुंचे हैं।

PunjabKesari

आश्रम का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने बताया कि कई बच्चे अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं जिनमें से एक बच्चे की अस्पताल देर रात मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में फ़ूड पाइजनिंग का मामला लग रहा है। टीम जांचने में लगी हुई है सबसे पहले अभी बच्चों का इलाज जरूरी है। सभी बच्चों में से एक बच्चा अभी गंभीर है। आश्रम में लगभग 200 के आसपास बच्चे हैं और पूरे मध्य प्रदेश से बच्चे आते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!