मंत्री आरिफ अकील ने BJP को धमकाया- कमलनाथ सरकार गिरा दे ऐसा कोई माई का लाल नहीं

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2019 04:15 PM

minister arif akeel threatens bjp

कमलनाथ सरकार के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील ने सरकार गिराने की बात पर सीधे-सीधे बीजेपी को धमकी दे दी। उन्होंने कहा कोई माई का लाल हमारी सरकार को नहीं गिरा सकता, वरना हम भी देख लेंगे। उन्होंने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कोई...

भोपाल: कमलनाथ सरकार के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील ने सरकार गिराने की बात पर सीधे-सीधे बीजेपी को धमकी दे दी। उन्होंने कहा कोई माई का लाल हमारी सरकार को नहीं गिरा सकता, वरना हम भी देख लेंगे। उन्होंने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कोई, कमलनाथ सरकार को तोड़ने की कोशिश करके तो देखे, हम बीजेपी के तीन टुकड़े कर देंगे। अकील ने आगे कहा-कोई माई का लाल कमलनाथ सरकार को नहीं गिरा सकता।

PunjabKesari

आरिफ अकील अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बीजेपी को नसीहत दी कि वो ​मध्य प्रदेश में पहले खुद को तो संभाल ले। आरिफ अकील ने कहा कि आगे भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। इससे पहले समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!