BJP विधायक पर लगे यौन शोषण आरोपों को BJP मंत्री ने बताया सही, बोले- किया ही होगा, कार्रवाई करेंगे

Edited By meena, Updated: 07 May, 2026 05:18 PM

minister tulsi silawat terms exploitation allegations against mla chintamani as

मध्य प्रदेश अजब है तो यहां के मंत्री जी गजब है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इंदौर में। यहां प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को सही बताया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश अजब है तो यहां के मंत्री जी गजब है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इंदौर में। यहां प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को सही बताया है। इस बयान के सामने आते ही सब हैरान है।

मामला आलोट भाजपा विधायक चिंतामन मालवीय और महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विवाद से जुड़ा है। जिसे लेकर मंत्री तुलसी सिलावट का बड़ा बयान सामने आया है। चिंतामन मालवीय द्वारा रीना बोरासी सेतिया को भेजे गए मानहानि के नोटिस पर मंत्री तुलसी सिलवाट ने कहा यह कांग्रेस का आपसी मामला है मुझसे क्यों पूछ रहे हो?

वही उन्होंने रीना बोरसी के आरोपों को लेकर बोला सही होगा तभी आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी पार्टी के विधायक को कांग्रेस का बता दिया। वही पत्रकार वार्ता में मंत्रीं को यही नहीं समझ में आया कि वह किसके पक्ष में अपनी पार्टी के विधायक के पक्ष में या रीना बोरासी सेतिया के द्वारा लगाए गए आरोप के पक्ष में। मंत्री गोविंद सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं छिड़गई है कि क्या मंत्री को अपनी ही पार्टी के विधायकों का पता नहीं है क्या उन्हें प्रदेश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों का कोई अता-पता ही नहीं है ? फिलहाल उनकी इस बयानबाजी से कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।

दरअसल, पिछले दिनों प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया द्वारा आलोट भाजपा विधायक पर यौन शोषण के आरोप लग गए थे, वही आरोपों के चलते चिंतामन मालवीय द्वारा रीना को 10 करोड़ रु का मानहानि का नोटिस भेजा गया है, इसी मामले में मंत्री जी से सवाल पूछा गया था जहां वे पूरा मामला समझे बिना ही अपने विचार दे बैठे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!