ये हैं मध्य प्रदेश के मंत्री जी! पत्रकार वार्ता में दिए गजब जवाब, पास बैठे नेता भी समझाते रह गए (Video)

Edited By meena, Updated: 07 May, 2026 07:13 PM

मध्य प्रदेश के मंत्री तुसली सिलावट आज इंदौर में हुई पत्रकार वार्ता में बुरी तरह झेंप गए। दरअसल जिस मुद्दे पर उनसे सवाल पूछा गया वो उनको पता ही नहीं था। मुद्दा भी ऐसा कि मध्य प्रदेश भाजपा विधायक यानी...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के मंत्री तुसली सिलावट आज इंदौर में हुई पत्रकार वार्ता में बुरी तरह झेंप गए। दरअसल जिस मुद्दे पर उनसे सवाल पूछा गया वो उनको पता ही नहीं था। मुद्दा भी ऐसा कि मध्य प्रदेश भाजपा विधायक यानी उनकी अपनी ही पार्टी से जुड़ा हुआ। कहा जा सकता है कि मंत्री जी को इतना ही पता नहीं था कि जिन विधायक की बात हो रही है वे भाजपा के ही है।

मामला आलोट भाजपा विधायक चिंतामन मालवीय और महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी विवाद से जुड़ा है। पत्रकार वार्ता में चिंतामन मालवीय द्वारा रीना बोरासी सेतिया को भेजे गए मानहानि के नोटिस पर पूछा गया तो मंत्री तुलसी सिलवाट ने कहा यह कांग्रेस का आपसी मामला है मुझसे क्यों पूछ रहे हो? जवाब सुनते ही मंत्री जी के अगल बगल बैठे नेतागणों ने उनके कान में मामला समझाने की कोशिश की।

हालांकि मंत्री जी ने कोशिश भी की मामले को समझने की लेकिन, वे सफल नहीं हो सके और रीना बोरासी के आरोपों को लेकर बोले- सही होगा तभी आरोप लगाए गए हैं। विधायक पर  कार्रवाई की जाएगी। यह सुनते ही उनकी बगल में बैठे नेताजी ने उन्हें फिर से मामला समझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दरअसल, मंत्री जी इस मामले से बिल्कुल भी वाकिफ नहीं थे। पत्रकार वार्ता में वे यह नहीं समझ में पाए कि कांग्रेस-भाजपा की बात हो रही है या कांग्रेस विधायक और रीना बोरासी की बात हो रही है। मामला जो भी हो इस पत्रकार वार्ता के बाद राजनीतिक चर्चाएं छिड़ गई है कि क्या मंत्री को अपनी ही पार्टी के विधायकों का पता नहीं है क्या उन्हें प्रदेश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों का कोई अता-पता ही नहीं है? फिलहाल उनकी इस बयानबाजी से कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!