Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 May, 2026 05:43 PM

राजगढ़ (भोपाल): राजधानी के राजगढ़ जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक 25 वर्षीय युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में से सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि बीती 6 मई को देर रात गांव निवासी 25 वर्षीय रामबाबू तंवर उसे जबरन घर के पीछे ले गया। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना का विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। इसके अलावा, मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। रोती-बिलखती पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर माता-पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद नाबालिग समेत परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 115(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस फरार आरोपी की तालाश में जुटी है।