शक्कर महंगी हुई तो विधायक आरिफ मसूद ने उठाया अनोखा कदम, रक्षाबंधन से पहले बहनों को बांटी शक्कर

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Aug, 2026 04:11 PM

mla arif masood distributes sugar to women

रक्षाबंधन से पहले भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अनोखी पहल करते हुए अपने क्षेत्र की महिलाओं और बहनों को शक्कर के पैकेट वितरित किए।

भोपाल। (इजहार खान): रक्षाबंधन से पहले भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अनोखी पहल करते हुए अपने क्षेत्र की महिलाओं और बहनों को शक्कर के पैकेट वितरित किए। शक्कर के बढ़ते दामों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए विधायक ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

PunjabKesariकार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टरों में शक्कर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा गया। इस दौरान लोगों को महंगाई के खिलाफ जागरूक करने के साथ ही विरोध का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में लगाए गए फ्लेक्स पर लिखा था - शक्कर महंगी हो गई इस रक्षाबंधन पर… भाई साथ हो, तो मिठाई की कमी भी क्या कमी! विधायक आरिफ मसूद की इस पहल को रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के साथ जुड़ने और बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!